Author: admin
प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराना राज्य चुनाव आयोग के लिए बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार पर निगाहें टिकी हैं। राज्य में अप्रैल–मई 2026 में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। जबकि मतदाता सूची का संशोधन और डिजिटलीकरण का कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है। उधर, परिसीमन को लेकर पंचायती राज विभाग तेजी से कार्य कर रहा है, ताकि कार्यकाल समाप्त होने के छह माह के भीतर चुनाव हो जाए, जिससे भारत सरकार की ग्रांट बंद होने की नौबत न आए। जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार…
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का कहना है कि अगर सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टखने की चोट से उबरकर फिट नहीं हो पातीं, तो हरलीन देओल को स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करना चाहिए। प्रतीका रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय दाहिने टखने में चोटिल हो गई थीं। मिताली ने जियोस्टार पर कहा, “अब सवाल यह है कि अगर प्रतीका 30 तारीख को फिट नहीं हुईं, तो स्मृति के साथ ओपनिंग कौन करेगा? पहला विकल्प हरलीन देओल हैं, जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती हैं। वह जल्दी…
भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार के संकेत मिले हैं। डॉक्टरों ने आज पुष्टि की है कि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान मैदान पर लगी गंभीर चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर को अस्पताल ले जाया गया था। अय्यर को यह चोट फील्डिंग के दौरान लगी थी जब उन्होंने एलेक्स कैरी का शानदार कैच लेने के लिए पीछे की ओर डाइव लगाई थी। इस चोट के कारण उनकी बाईं…
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.93 अंक चढ़कर 84,904.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.8 अंक की बढ़त के साथ 26,005.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और मारुति के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।
: छठ महापर्व का आज चौथा और अंतिम दिन है। देशभर में उपवास रखने वाली महिलाओं ने सुबह उदयमान सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का समापन किया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक छठ घाटों पर भक्ति और उत्साह की लहर देखने को मिली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर छठ समापन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा…
हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है, जो भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। यह त्योहार भक्ति, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से शुरू होने वाला यह चार दिवसीय पर्व इस साल 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित देश के अलग अलग राज्यों में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सूर्यास्त के साथ ही राजधानी पटना के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया, जिससे पूरा वातावरण भजन-कीर्तन से गूंज उठा।
राममंदिर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर संघचालक मोहन भागवत के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भविष्य में यदि फ्लाइट्स की संख्या बढ़ती है तो विमानों की पार्किंग के लिए आस-पास के एयरपोर्ट्स पर व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि अयोध्या एयरपोर्ट पर अनावश्यक दबाव न पड़े। यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, एयरपोर्ट परिसर के बाहर जल प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ। यह यात्रा सिख समुदाय के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब से जुड़ी है, जो सिख आस्था का अत्यंत पवित्र प्रतीक मानी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा ” हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विरासत को अक्षुण्ण रखें और…
