Author: admin

22 सितंबर 2025 से केंद्र सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर GST 2.0 लागू कर दिया है, जिसके तहत टैक्स स्लैब में बदलाव कर आम लोगों को राहत देने और आवश्यक वस्तुओं को सस्ता करने का प्रयास किया गया है। इस सुधार से रोजमर्रा की जरूरतों जैसे किराना, दवाइयां, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की कीमतों में कमी आएगी, जबकि विलासिता और हानिकारक उत्पाद अब महंगे होंगे।नए टैक्स ढांचे का उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं को किफायती बनाना और महंगाई से प्रभावित परिवारों को राहत देना है। साथ ही, लक्जरी वस्तुओं और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने और उनके…

Read More

असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा और इस प्रतिष्ठित गायक-संगीतकार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोग जुबीन गर्ग के घर और अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में एकत्रित हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली में गर्ग का पार्थिव शरीर प्राप्त किया, जहाँ से उसे एक चार्टर्ड विमान से गुवाहाटी ले जाया गया। पार्थिव शरीर आज सुबह लगभग 6.45 बजे गुवाहाटी पहुँचा। लाखों लोग अपने पसंदीदा संगीतकार की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे से गुवाहाटी शहर तक सड़क के दोनों ओर जमा हो गए, जिन्हें फूलों से सजी एक वैन…

Read More

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि देवी दुर्गा सभी को शक्ति, सद्भाव और ज्ञान की ओर ले जाएं। देश भर में नौ दिवसीय नरात्र समारोह सोमवार को शुरू हुआ। राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नवरात्र के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! मां दुर्गा हमें शक्ति, ज्ञान और सद्भाव की ओर ले जाएं और हर घर को खुशी और कल्याण से भर दें।”

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और त्रिपुरा में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के कायाकल्प कार्य का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी अरुणाचल प्रदेश में सुबह करीब 9 बजे होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा ईटानगर जाएंगे और राजभवन का दौरा करेंगे। इसके बाद इंदिरा गांधी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

Read More

आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने मशहूर अभिनेता और ग्लोबल आइकॉन राम चरण को पहली आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह लीग 02 से 12 अक्टूबर 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित होगी। आर्चरी प्रीमियर लीग देश की पहली फ्रेंचाइज़-बेस्ड प्रतियोगिता है, जिसमें भारत और दुनिया के बेहतरीन रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज़ हिस्सा लेंगे। इसमें छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें 36 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार दोनों फॉर्मेट के खिलाड़ी एक साथ फ्लडलाइट्स के नीचे मुकाबला करेंगे। राम चरण ने इस जुड़ाव पर कहा…

Read More

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह से जुड़ी कंपनियों एफएल और आरएचएफएल तथा यस बैंक एवं उसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के परिजनों की फर्मों के बीच हुए कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन के सिलसिले में अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दायर किया।सीबीआई का आरोप है कि ऐसे लेनदेन की वजह से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि अंबानी अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह के अध्यक्ष और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक हैं,…

Read More

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा तैयार किए गए गणित के स्नातक पाठ्यक्रम के प्रारूप पर 900 से अधिक गणितज्ञों और शोधकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस मसौदे को वापस लेने की मांग की है, क्योंकि उनका मानना है कि यह कई गंभीर कमियों से ग्रस्त है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस पाठ्यक्रम को लागू किया गया, तो यह कई पीढ़ियों के छात्रों के शैक्षिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है।पिछले महीने यूजीसी ने गणित सहित नौ विषयों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों का मसौदा सार्वजनिक किया था और इस पर लोगों से राय मांगी थी। यूजीसी अध्यक्ष…

Read More