परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के तहत अतिरिक्त पोषक तत्व (सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन) वाले आहार उपलब्ध कराए जाएंगे। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की कार्ययोजना के अनुसार नवंबर से मार्च 2025 तक सभी स्कूलों में यह आहार उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को गुड़, तिल और मूंगफली से बने लड्डू भी मिलेंगे।जिले के 2483 स्कूलों में पंजीकृत 2.5 लाख बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। हर गुरुवार को सप्लीमेंट न्यूट्रीशन वितरित किया जाएगा। इस दिन अवकाश होने पर आगामी दिनों में वितरण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। योजना के तहत छात्रों को गुड़, तिल और मूंगफली से बने लड्डू वितरित जाएंगे। इसके अलावा स्कूल में बाजरा और चौलाई से बने लड्डू भी बांटे जाएंगे। हर छात्र को कम से कम 20 ग्राम की मात्रा में सप्लीमेंट न्यूट्रीशन दिया जाएगा। खाद्य सामग्री की खरीदारी स्थानीय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए प्रति छात्र प्रति दिन 5 रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

