शाह ने एक बयान में कहा, मैंने या बीसीसीआई किसी ने भी किसी ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर से कोच के पद के लिये संपर्क नहीं किया है । मीडिया में चल रही इस आशय की खबरें सरासर गलत हैं। पोंटिंग और लैंगर इंडियर प्रीमियर लीग में क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच हैं । द्रविड़ के बाद भारतीय कोच ही चुनने का संकेत देते हुए शाह ने कहा, राष्ट्रीय टीम के लिये सही कोच तलाशना लंबी प्रक्रिया है । हम ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के ढांचे की गहरी समझ हो और अपने हुनर से शिखर तक पहुंचा हो।
Keep Reading
Add A Comment

