नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी की अगले कुछ दिनों में नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है। जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेगा। जल्द से जल्द इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 1 अगस्त से पहले बीजेपी अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अध्यक्ष पद के चुनाव होने में अभी वक्त है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल नवंबर दिसंबर में बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव हो सकता है। तब तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के भीतर इस बात का मंथन चल रहा है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। माना जा रहा है कि जो बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा, वही संगठन के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।
Keep Reading
Add A Comment

