पंजाब डेस्कः चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए हेरफेर के बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से लगातार 24 घंटे के अनशन पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डा. सनी अहलूवालिया ने तीन नई वीडियो जारी कर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। गत दिवस मंगलवार को पार्टी के नेताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर कैंडल मार्च निकाला और रोष जताया। उन्होंने हेराफेरी कर बनाए गए भाजपा के नए मेयर को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की वे अनशन व प्रदर्शन जारी रखेंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 28 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 27 Nov 2026
- India A vs Pakistan A: भारत-पाकिस्तान क्रिकेटरों की तकरार पर भड़के हरभजन सिंह, ICC-BCCI और PCB से की सख्त कार्रवाई की मांग
- लखनऊ : लगातार क्यों गिरने लगे सोने और चांदी के दाम, प्रधानमंत्री मोदी ने बताई वजह
- शेयर बाजार में हुई PhonePe की एंट्री : फरवरी-मार्च में आ सकता है IPO, 12-15 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर लिस्टिंग की तैयारी
- आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जी कृष्णय्या हत्याकांड में सजा माफी का आदेश रद्द
- Kamarajar Port पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल : 900 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 30 मीटर गहरा, क्यों खास है? PM ने बताई खासियत
- नेपाल बाढ़ में लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिवारों से मांगी आपत्तियां
