डेविस कप मुकाबले के लिए लगभग 60 साल में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गयी भारतीय टेनिस टीम को इस देश की यात्रा करने वाले राष्ट्र अध्यक्ष जैसी सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। खिलाड़ियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए लागू सुरक्षा योजना के तहत एक बम निरोधक दस्ता हर सुबह इस्लामाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जांच करेगा और यात्रा के दौरान भारतीय टीम दो एस्कॉर्ट वाहन की निगरानी में रहेगी। पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) सुरक्षा पहलू पर कोई समझौता नहीं करना चाहता है। भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर आयोजन स्थल और होटल तक ही सीमित रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति हालांकि थोड़ी कठिन हो सकती है। पीटीएफ अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) द्वारा अनुमोदित सुरक्षा योजना का पालन कर रहा है।
Trending
- Bareilly News: बरेली की पीलीभीत रोड बदलेगी शहर की रफ्तार, 122.83 करोड़ से बनेगा सिक्सलेन कॉरिडोर
- Qaumi Patrika Hindi, 12 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Nov 2026
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

