दिल्ली में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग हुई।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में फिर से फायरिंग की वारदात सामने आई है। कबीर नगर इलाके में कल रात रंगदारी को लेकर गोलीबारी हुई। इस मामले पर शिकायतकर्ता आरिफ अली ने घटना के बारे में बताया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एक जुलाई को दिल्ली के कबीर नगर की एक गली में गोलीबारी के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी।
पुलिस ने कहा कि दो लोग स्कूटी पर आए थे। शिकायतकर्ता आरिफ अली के घर पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय बदमाश उन्हें धमका रहा था। 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। उन्होंने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मौके से दो खाली कारतूस बरामद किया गया है। कोई घायल नहीं हुआ।