कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 20 वर्षीय भांजे की कबीरधाम जिले में एक झरने में डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रविवार शाम झरने में डूबने से तुषार साहू की मौत हो गई। कुमार के अनुसार, तुषार रविवार को बेमेतरा जिले से अपने दोस्तों के साथ बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी दहरा झरने के पास सैर के लिए गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सैर के बाद तुषार झरने में उतरा और गहरे पानी में गिर गया। कुमार के अनुसार, तुषार के दोस्तों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

