दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कम होकर 204.49 मीटर पर आ गया। कई दिनों तक यह चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से ऊपर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और पूर्वानुमान के अनुसार नदी का जलस्तर और कम होगा। सुबह सात बजे जलस्तर 204.52 मीटर पर दर्ज किया गया था।
इस महीने की शुरुआत में यमुना नदी का जलस्तर इस मानसून के मौसम में अपने चरम पर पहुंच गया था, जो निकासी के निशान से 207 मीटर ऊपर था, जिसके कारण नदी के निचले इलाकों में चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से पानी छोड़े जाने को यमुना में उफान का एक प्रमुख कारण बताया गया।