उत्तर प्रदेश में सरकार ने 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। जिसके चलते संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में 15 जनवरी को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे, लेकिन जिन पुराने मरीजों को ओपीडी परामर्श के लिए पहले से तारीख मिली हुई है, उन्हें देखा जायेगा। यही स्थित जिन विभागों में जांच के लिए मरीजों को बुलाया गया है, वहां पर जांच होगी, पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी किये जायेंगे। साथ ही इमरजेंसी सेवायें संचालित रहेंगी। वहीं ओपीडी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा और प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक भी बंद रहेंगे।
Keep Reading
Add A Comment

