नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को भी बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे और घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

