ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया को 2021 में गाबा में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने गुरुवार को कहा कि यह उस पराजय के बारे में सोने का समय नहीं है तथा इसके बजाय टीम को एडिलेड की तरह वापसी करने की अपनी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे में गाबा में खेले गए टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शानदार पारियों के दम पर जीत दर्ज की थी। यह ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 1988 के बाद पहली हार थी।मार्श ने भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र के दौरान कहा, ‘‘अतीत में क्या हुआ अभी हमारे पास उसके बारे में सोचने का समय नहीं है। अभी हम केवल उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो वर्तमान में महत्वपूर्ण हैं। पर्थ में पहले टेस्ट मैच में हार के बाद हमने जिस तरह से वापसी की यह उसका एक उदाहरण है। इसलिए हम निश्चित तौर पर इस सप्ताह अपनी शैली की क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।’’
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

