भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले मेजबान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना कि अगर सूर्यवंशी को भारतीय टीम की अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें रोकना न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, सैंटनर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम ने इस युवा बल्लेबाज से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।
आईपीएल में दिखा सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज
पहले टी20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैंटनर ने कहा कि सूर्यवंशी भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में नहीं खेले, लेकिन आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी का अंदाज सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल रहा है।

