रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन की सरकार ने आज विश्वास मत हासिल किया। सरकार के समर्थन में 45 वोट पड़े और विरोध में शून्य वोट पड़े। विश्वास मत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन का बहिर्गमन किया। निर्दलीय विधायक सरयू राय मतदान में भाग नहीं लिया और तटस्थ रहे। झारखंड विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 82 है इनमें से 5 सीट अभी रिक्त है जबकि एक स्पीकर है।
इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों में खींचतान है। यही कारण है कि अलग-अलग कारणों से तीसरी बार विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव आज आया है। उन्होंने कहा कि पांच साल भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बना। साथ ही कहा कि अगली बार इनकी सरकार नहीं बनेगी।

