कानपुर, । बीसीसीआई ब्रॉडकास्टिंग सदस्य के निरीक्षण के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम में कामों में तेजी आई है। स्टेडियम में लगे जर्जर कैमरा स्टैंड बदले जाने लगे हैं और मैदान की घास कटाई में तेजी आई है। मैदान में बालू डस्ट व दवा का छिड़काव भी किया जाना चालू है।भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 27 सितंबर से है। मैच के प्रसारण समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने बीसीसीआई ब्रॉडकास्टिंग टीम के सदस्य प्रशांत बिष्ट स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने स्टेडियम और मैदान का निरीक्षण करने के बाद कई कैमरा स्टैंड जर्जर बताकर ग्रीनपार्क के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव से बदलने को कहा था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

