प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की शांति के प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में मिजोरम का अहम योगदान है। पीएम मोदी ने मिजोरम की राजधानी एजल को पहली बार भारतीय रेल से जोड़ते हुए सायरंग-बइरवी रेल मार्ग की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पीएम मोदी ने इस मौके पर गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी हरी झंडी दिखाकर मिजोरम से इन रेलों को रॉसन किया। मिजोरम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस असम, पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आनंद विहार पहुंचेगी। उन्होंने इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम की शांति यहां की प्रगति का आधार है। मिजोरम के लोगों का देश के विकास में अहम योगदान है। मिजोरम ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। मिजोरम की राजधानी आज भारतीय रेल के मानचित्र पर स्थापित हो गई है।
Keep Reading
Add A Comment