अयोध्या. लोकसभा चुनाव में सपा को जबरदस्त जीत मिली है. यहां की 80 सीटों में 37 सीटों पर सपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है. वहीं अयोध्या में भी सपा को बड़ी जीत मिली है. राम मंदिर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अयोध्या से जीते सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की जा रही है. विजयी प्रत्याशी की जान को खतरा बताते हुए सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने यह मांग उठाई है. उन्होंने ACS को पत्र लिखा है.
Keep Reading
Add A Comment

