नई दिल्ली: 03 अगस्त 2024 दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ है. इस बीच यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के कमरे में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने वाली महाराष्ट्र की अंजलि ने बीती 21 जुलाई को खुदकुशी कर ली. उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला. जिसने सबको हिलाकर रख दिया. अंजलि ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है और सुसाइड नोट में बताया कि कैसे यूपीएससी के छात्र दबाव में सिविल सेवा की तैयारी करते है. उनकी रोजमर्रा की दिक्कतें परेशानियों का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया गया है. (मैंने बहुत कोशिश की निकलने की आगे बढ़ने की पर नहीं हो पाया. मैंने बहुत कोशिश की डिप्रेशन से बाहर निकलने की लेकिन संभव नहीं हो सका. मेरा सिर्फ एक सपना था…. यूपीएससी पहली बार में क्लीयर करने का आप सब लोगों ने मुझे बहुत स्पोर्ट किया. लेकिन हम मुझसे नहीं हो पा रहा है… मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं और अब मैं जा रही हूं…किरण आंटी थैंक्स … आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रही. आखिर में छात्रा ने एक स्माइल भी सुसाइड नोट में बनाई.)
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग

