Terrorist Killed in Uri: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था।
Pakistani Terrorist Killed in Uri: आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी की

Jammu Kashmir Encounter: ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। सेना ने बताया कि आतंकी के पास से एक एके राइफल, पिस्तौल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सेना के मुताबिक घुसपैठ रोधी यह अभियान अभी भी जारी है और इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल इस घटना से जुड़ी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Uri Operation DIGGI-2: घुसपैठ की कोशिश में था आतंकी

इससे पहले, 10 मार्च जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Loc) के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के वाइट नाइट कोर ने मंगलवार को इसकी सूचना दी।

