नई दिल्ली। दिल्ली की जनता द्वारा प्रतिनिधि मंडल बम-बम महाराज नौहट्टिया ने दिल्ली की जनता सीएम अरबिंद केजरीवाल से मांग कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली कि जनता की सरकार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग इस ज्ञापन के द्वारा दिया गया है। कृप्या इस ज्ञापन के ऊपर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दें। क्योंकि दिल्ली की जनता अपना तंत्र की स्थापना खुद ही दिल्ली में दिल्ली की जनता की सरकार के तौर पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
उन्होने आगे यह भी कहा कि केजरीवाल आम आदमी के नाम से आया था अब वह आम आदमी नहीं रह गया है। जो आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने आई थी वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है और यह पार्टी अब आम आदमी पार्टी नहीं यह पार्टी अब अकेला अरविंद पार्टी हो गई है और जिस प्रकार के घोटाले आम आदमी पार्टी और दिल्ली के भ्रष्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किए हैं चाहे वह दिल्ली जल बोर्ड घोटाला हो शराब घोटाला हो आम आदमीमोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो क्लासरूम घोटाला हो बस खरीद में घोटाला हो आज स्थिति यह हो गई है की आम आदमी पार्टी घोटाले की पार्टी बन चुकी है
बम-बम महाराज नौहट्टिया ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली की जनता ने आपको दिल्ली की सत्ता जेल में या कैद में रहकर चलाने के लिए नहीं दिया था। संसार के इतिहास में ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जो न्यायिक कैदी, कैद में रहकर शासन व्यवस्था का संचालन करता हो। भारत में भी कोई ऐसा राज्य नहीं है। जिसके मुख्यमंत्री कैद में रहकर राज्य का शासन चला रहे हैं।
उन्होने कहा कि केजरीवाल जी गलत परिपाटी व गलत परंपरा की शुरुआत व अनदेखी दिल्ली की जनता नहीं कर सकती है। अतः इस पत्र के द्वारा आपसे मुख्यमंत्री के पद से न्यायिक कैदी रहने तक इस्तीफा देने की मांग करते हैं। यदि आप इस मांग पत्र के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा उपराज्यपाल दिल्ली को नहीं सौंपते हैं तो बाध्य होकर दिल्ली की जनता आपको कैदी मुख्यमंत्री के पद पर से बर्खास्त कराने के लिए दिल्ली उच्च न्यायायलय अथवा सर्वोच्च न्यायायल भारत सरकार में याचिका फाईल करेगी जिसकी हर्जे-खर्चे की जवाबदेही निजी तौर पर आपकी होगी।

