नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कहा कि इस पहल ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर प्राप्त हों। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में आज ही के दिन हरियाणा के पानीपत में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य घटते शिशु लिंग अनुपात को रोकना और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान है। यह योजना तीन मंत्रालयों- महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
Trending
- मथुरा भाजपा बैठक : UCC से कृष्ण जन्मभूमि तक… 2027 के लिए भाजपा ने तैयार किए पांच बड़े मुद्दे, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
- UP Election 2027: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से UCC तक, इन पांच मुद्दों पर चुनावी रणनीति बनाएगी BJP
- *पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी – नायब सिंह सैनी
- अनुदेशकों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार ने खोला खजाना, मानदेय के लिए 41 करोड़ रुपये जारी, जानें कब तक मिलेगा भुगतान
- उद्यमिता को बढ़ावा देने में जीएसटी की अहम भूमिका: रजत
- Qaumi Patrika Hindi, 17 Nov 2026
- सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी
- Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

