नयी दिल्ली: सात जून ! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जोशी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे राजग नेताओं को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को शाम छह बजे होगा।

