दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है जिससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड औऱ घने कोहरे की चादर छाई रही। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, साथ ही आगामी दिनों में घना कोहरा की भी संभावना है।
कोहरे में विमानों ने भरी उड़ान
दिल्ली में सर्द हवाएं चल रही है साथ ही कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है लेकिन शहर में कोहरे की स्थिति के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य रहा। विमान निर्धारित समय से उड़ान भर रहे है।