सीतापुर। जनपद में 12 प्रधान समेत पंचायत के 16 पदों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को 113 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। क्षेत्रों के मतदाता 54 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। आठ अगस्त की सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।10 ब्लॉकों में मंगलवार को सुबह सात बजे से 113 बूथों पर पंचायत के 16 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां भी की गई हैं। उपचुनाव में 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐलिया ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों हाजीपुर बेलगवां, चंदनपारा व पड़रखा में मतदान हो रहा है। वहीं हाजीपुर बेलगवां चंदनपारा व अन्य ग्राम पंचायत में मतदान जारी है। हरगांव चतुर्थ सीट पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान किया जा रहा है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

