नई दिल्ली, 5 फरवरी: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने दिल्ली के यमुना पार इलाके में गुरु का बाग दिल्ली की कार सेवा जो कि पंथ रतन बाबा बचन सिंह द्वारा की जा रही है, उस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दिल्ली के नेता मंजीत सिंह जी.के. से जवाब तलब करने के फैसले का स्वागत किया है।
आज यहां जारी एक बयान में सरदार काहलों ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस जमीन को लेकर कई प्रकार की विवादास्पद बयानबाजी चल रही थी। आज ज्ञानी रघबीर सिंह ने मंजीत सिंह जी.के. को एक पत्र जारी कर जवाब तलब किया है।
उन्होंने कहा कि डेरा के सेवादारों के लिए भू-माफिया, जैसे शब्दों का इस्तेमाल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, पंथ रत्न बाबा हरबंस सिंह द्वारा वरोसाऐ बाबा बचन सिंह जी ने कौम के अनेक कार्यों में महान सेवाएं प्रदान की हैं। ऐसी जत्थेबंदी के सेवादारों के प्रति इस प्रकार की बयानबाज़ी करनी संगत में भ्रम की स्थिति पैदा करनी अति निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि अब जबकि सिंह साहिब ने मंजीत सिंह जी.के. से जवाब तलब किया है जिसके बाद इस मामले की पूरी सच्चाई संगत के सामने आ जाएगी और एक बार फिर मंजीत सिंह जी.के. बेनकाब होंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

