बुधवार की सुबह आगरा को मेट्रो की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअली इसकी शुरुआत की। इस दौरान आगरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई। सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन से सात मिनट का सफर भी किया। वे ताजमहल स्टेशन से ताज ईस्ट गेट स्टेशन तक गए।आगरा मेट्रो में पहले दिन आमंत्रित अतिथियों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी सफर किया। बच्चे खासे उत्साहित दिखे। इससे पहले पुरोहित ने पूजा अनुष्ठान करके मेट्रो पर शुभ का प्रतीक स्वास्तिक चिन्ह बनाया। साथ ही मेट्रो के इंजन का पूजन किया।र्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबी रानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक को 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी, पिंक मेट्रो और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
- India Space Mission Debris Removal: अंतरिक्ष में भी चलाएगा भारत का स्वच्छता अभियान, 2030 तक कचरा मुक्त स्पेस बनाने का लक्ष्य
- दिल्ली में पहली बार AQI 403 के पार : गाजियाबाद में घनी धुंध की चादर, गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
- देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस : पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बेंगलुरु से मडगांव के बीच चलेगी
- Jammu-Kashmir : किश्तवाड़ में दो SPO के मिले शव, शरीर पर गोलियों के निशान; आतंकी साजिश का शक
- BJP Diwali Milan Samaroh : पीएम मोदी के साथ दिखे अमित शाह-राजनाथ, नितिन नबीन बोले- दुनिया में बढ़ रहा भारतीय त्योहारों का आकर्षण
- CRPF चौकी पर हमले के बाद कुलगाम में अलर्ट : इस संगठन ने ली जिम्मेदारी; आतंकियों की तलाश जारी
- अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगे 7 करोड़, तिलक नगर के विधायक को आया मैसेज

