गुजरात के वड़ोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में दो और शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। वड़ोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया, ‘‘बुधवार रात को नदी से दो और शव बरामद होने के साथ पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस घटना में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’ रात में मिले दोनों शवों की पहचान मेहराम हथिया (51) और विष्णु रावल (27) के रूप में हुई है।
Keep Reading
Add A Comment