इलेक्ट्रिक सिटी बसों के ठहराव को लेकर सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब ई-सिटी बसें शहर में कहीं भी मनमाने ढंग से नहीं रुकेंगी, बल्कि उनके लिए 40 तय स्टॉपेज (बस शेल्टर) निर्धारित किए गए हैं। यह आदेश आठ प्रमुख रूटों पर लागू किया गया है।दभार ग्रहण करते ही सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने सिटी बसों के अनियमित ठहराव पर सख्त कदम उठाया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को अब सिटी बसें सिर्फ बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। इन शेल्टरों पर जल्द ही बसों के आवागमन की समय-सारिणी (टाइम टेबल) भी लगाई जाएगी।
Keep Reading
Add A Comment

