नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया और सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर था जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली के लिए यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। मंगलवार से नदी में जलस्तर कम होना शुरू हो गया था।
Keep Reading
Add A Comment