दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। तीनों न्यायाधीशों ने हिंदी में शपथ ली। इसके साथ ही अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है। केंद्र ने 22 जुलाई को दिल्ली जिला न्यायपालिका के तीन न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।
Keep Reading
Add A Comment