भद्रवाह/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को छह घंटे से अधिक समय तक हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, पर्वतीय जिले में 11 और 12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

