उन्नाव, अमृत विचार। ग्रीष्मावकाश के बाद खुले विद्यालयों में उत्सव मनाया गया। बीएसए ने सभी बीईओ को आदेश जारी करते हुए 28 जून को खासतौर से विद्यालयों की साज-सज्जा कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि कक्षा 1 और 6 में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करते हुये उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा
शिक्षक-शिक्षिकाएं 25 जून से ही विद्यालय पहुंचना शुरू कर चुके हैं। अब 28 जून शुक्रवार से छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए विद्यालय पहुंचना शुरू किया । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिये थे।

