कानपुर, अमृत विचार। यूपी-112 मुख्यालय के द्वारा कानपुर कमिश्नरेट नगर को तीन इनोवा, तीन स्कार्पियों चार पहिया पीआरवी वाहन और पांच दो पहिया पीआरवी बजाज वाहन पल्सर (कुल 11 पीआरवी वाहन) वाहनों का आवंटन किया गया था।
इसी क्रम में शु्क्रवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने छह चार पहिया पीआरवी और पांच दो पहिया पीआरवी वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाई। सभी वाहनों को शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।