यमुनानगर, 19 फरवरी-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की लड़की की शादी में पहुंच कर वर और वधू को आशीर्वाद दिया।
सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर के खदरी गांव स्थित कल्चर पैलेस में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी की बेटी गरिमा भारती की शादी में पंहुचे। उन्होंने शादी में पहुंच कर चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी व उनके समधी कृष्ण छौक्कर और परिवार को बधाई दी तथा मंडप में जाकर वर गौरव व वधू गरिमा भारती को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, आरएसएस के प्रांत प्रमुख विजय भाटिया, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, एचपीएससी के सचिव सतीश सैनी, रादौर के एसडीएम चंद्रकात कटारिया, छछरौली के एसडीएम राजेश पूनिया, समाज सेवी मान सिंह आर्य, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व आईएएस राजीव शर्मा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग व रामेश्वर चौहान, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला सहित भाजपा के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, आर्यवीर और अर्जुन पर रहेंगी नजरें
- Bareilly News: छठ पर बरेली के यात्रियों को रेलवे की सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- 22 लाख फर्जी Gmail ID का सनसनीखेज खुलासा : पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क, अयोध्या, काशी और मथुरा उड़ाने की धमकियों के पीछे बड़ा साइबर कनेक्शन
- राष्ट्रीय खेल अवार्ड में चमका यूपी का नाम : राष्ट्रपति मुर्मु से प्रियंका गोस्वामी और अखिल श्योराण को सम्मान मिलने पर CM योगी ने दी बधाई
- बाल दिवस 2026 : नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली- हमले उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण
- Qaumi Patrika Hindi, 14 Nov 2026
- PM Modi Karnataka Visit: कर्नाटक को 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे PM मोदी, पिंक मेट्रो और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
- India Space Mission Debris Removal: अंतरिक्ष में भी चलाएगा भारत का स्वच्छता अभियान, 2030 तक कचरा मुक्त स्पेस बनाने का लक्ष्य

