शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिर से ताजा आईसीसी पुरुष एकदिवसीय रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गये है। आज यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में भारत की चार विकेट की जीत के बाद आईसीसी पुरुष रैंकिंग में नंबर वन स्थान फिर से हासिल कर लिया है। इस मैच में कोहली के 91 गेंदों में 93 रनों की मदद से मेजबान टीम ने लक्ष्य का पीछा किया और वह भारत के महान सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच गए और ऑल-टाइम मेन्स इंटरनेशनल रन-स्कोरिंग टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया।
Keep Reading
Add A Comment

