किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एग्रीवोल्टाइक्स तकनीक को अहम विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शिवराज सिंह चौहान का एक लेख साझा करते हुए इस तकनीक की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एग्रीवोल्टाइक्स कृषि गतिविधियों और सौर ऊर्जा उत्पादन को एक साथ जोड़कर किसानों की आमदनी बढ़ाने तथा ग्रामीण समृद्धि को नई दिशा देने में सक्षम है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एग्रीवोल्टाइक्स किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है। इससे ऊर्जा लागत कम करने और फसल उत्पादकता को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है। इस तकनीक को कृषि और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने वाले मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है।

