जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। सेना ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मारे गए आतंकी की पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ फौजी मूसा के रूप में हुई है।
वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों को वांछित था। सेना की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

