नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नेहरू को नमन किया।
वहीं, कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि निधन के छह दशक से अधिक समय बाद भी नेहरू पर हमले किए जा रहे हैं, जो भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनकी जयंती देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

