उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को विस्तार देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शासन ने सुल्तानपुर, अमेठी समेत 14 जिलों में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है। इन कॉलेजों का संचालन संबंधित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें होंगी। इस तरह सरकारी क्षेत्र में कुल 840 नई बीएससी नर्सिंग सीटें बढ़ेंगी।नए राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2027-28 से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने नर्सिंग शिक्षा के विस्तार के लिए हर जिले में नर्सिंग कॉलेज उपलब्ध कराने की रणनीति पर काम शुरू किया है। नए कॉलेजों के जरिए सरकारी संस्थानों में नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026

