पटनाः सांप और नेवले एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं। अगर इन दोनों का सामना हो गया तो लड़ाई पक्की है। इन दोनों की कभी आपस में नहीं बनती। इन दिनों सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है तो पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का है। इस वीडियो को देख हर कोई चकित है।
तीन नेवलों ने सांप पर किया हमला
दरअसल, पटना हवाई अड्डे के रनवे पर एक सांप और तीन नेवलों के बीच भीषण लड़ाई हुई। रविवार को साझा किए गए वीडियो की प्रामाणिकता की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है, क्योंकि पटना हवाई अड्डे का कोई भी अधिकारी मामले में प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं था। वीडियो में तीन नेवले रनवे पर खाली जगह पर एक सांप के करीब जाते और उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
