भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी 2026 से हो रहा है। पहला मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (जमथा, नागपुर) में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के रूप में देख रही है, जबकि न्यूजीलैंड भी अपनी बेस्ट कॉम्बिनेशन को परखना चाहेगी।नागपुर की पिच स्पिनर्स का किला, बल्लेबाजों के लिए चुनौती है। अब तक यहां 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं और चेज करने वाली टीम को सिर्फ 4 जीत मिली (कुछ रिपोर्ट्स में 5 दिखाया गया, लेकिन हालिया आंकड़े 4 ही सही हैं)। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों का दबदबा उतना ही बढ़ता चला जाता है। बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि मैदान काफी बड़ा है और पिच धीमी हो जाती है। आगर पहली पारी के औसत स्कोर की बात करें तो वह 145-150 के बीच होती है। यहां पर सबसे ज्यादा टॉस का महत्वपूर्ण होता है। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

