लखनऊ। विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर भाजपा पर प्रशासनिक घपले का आरोप लगाते हुए गठबंधन के पराजित उम्मीदवारों को ‘सम्मांसद’ करार दिया
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक संदेश में लोकसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ”हम मानते हैं कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं।”

