नई दिल्ली। लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। धनतेरस और दिवाली से पहले कीमती धातुओं में आई इस रिकवरी ने ज्वेलरी खरीदारों के साथ निवेशकों का भी ध्यान खींचा है। हालांकि, दोनों धातुएं अभी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमकी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोमवार को सोने और चांदी दोनों के भाव मजबूत हुए। सोना करीब 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,911.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 2.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 50.380 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

