ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को संकेत दिया कि गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच के लिए अंतिम एकादश में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वहां की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं। भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली।
Keep Reading
Add A Comment

