नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता मौजूद हैं
आतिशी ने कहा, ”दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा।” उन्होंने कहा, ”यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे देती।”

