नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को कहा कि मंदिर के गर्भगृह में पानी रिसने की रत्तीभर भी समस्या नहीं है, पर बिजली की तारों की निर्माणाधीन कंड्यूट (पाइप) के रास्ते कुछ पानी भूतल पर जरूर दिखाई दिया था, जो कोई समस्या नहीं है।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में छत से पिछले दिनों कथित रूप से बारिश का पानी टपकने की चर्चाओं के बीच जारी बयान में राय ने कहा, “जहाँ भगवान रामलला विराजमान है, वहाँ छत से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है और न ही कही से पानी गर्भगृह में प्रवेश हुआ है।” बयान में यह भी कहा गया है कि मंदिर भवन में अभी निर्माण कार्य चल रहे हैं और कुछ मंडपों की छतें अभी घुम्मट आदि का निर्माण न होने से वे खुले हैं जो मानचित्र के अनुसार कार्यपूर्ण होने पर ढक जाएंगे।

