पूर्वी दिल्ली : महामंडलेश्वर श्री रामगोविन्द दास महात्यागी जी महाराज के सानिध्य में पूर्वी दिल्ली की ए जी सी आर कालोनी (कड़कड़डूमा कोर्ट के नज़दीक) में प्रदूषित होते पर्यावरण के संरक्षण और हिन्दू समाज को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागृत करने के दृष्टिगत चल रहे ” 8 दिवसीय अष्टोत्तर शत परायण श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव में संतो व मथुरा, काशी , अयोध्या व वृंदावन के आचार्यों के अलावा हजारों सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा ईस्वी नवसंवत (अंग्रेजी वर्ष) 2026 का सनातन संस्कृति के साथ भव्य अभिनन्दन किया गया । इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा , विधायक संजय गोयल , पूर्व विधायक नसीब सिंह , भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिला अध्यक्ष विपिन जैन , भाजपा राजीव शर्मा , यज्ञ के मुख्य यजमान रजनीश गुप्ता , विश्व प्रसिद्ध जादूगर राजकुमार ,दिल्ली हाई कोर्ट की गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य एडo जे पी शर्मा , निगम पार्षद राजू सचदेवा व ब्राह्मण नेता महेन्द्र कौशिक सहित काफी संख्या में अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी लोगों को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करो हर धर्म व संस्कृति का सम्मान लेकिन घटने ना दो अपनी संस्कृति का मान । उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति व सभ्यता ही ऐसी संस्कृति है जिसने हमेशा विश्व को नई दिशा देने का काम किया है इस कार्यक्रम में समाज सेवी मनोज गुप्ता , एडo मनीष यादव , विक्की आहूजा , नवीन पाहवा , सुशील गुप्ता , योगेश शर्मा, मनमोहन शर्मा , महावीर गोयल व एस बी शर्मा भी मौजूद रहे !
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 31 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 30 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026

