जॉर्जटाउन (गयाना)। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने उन्हें चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और स्वीकार किया कि यहां की टर्न लेती पिच पर मोईन अली से गेंदबाजी नहीं करवाना रणनीतिक चूक थी। भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जिससे भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे गत चैंपियन इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर आउट करके 68 रन से जीत दर्ज की।
Keep Reading
Add A Comment

