कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार दोपहर को विधानसभा में शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार रात को विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी को रयात हुसैन सरकार और सायंतिका बनर्जी को विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहर दो बजे विशेष सत्र की शुरुआत में विधानसभा उपाध्यक्ष (दो नवनिर्वाचित विधायकों को) शपथ दिलाएंगे।’’ विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विशेष सत्र बुलाते हुए कहा है कि सदन का कामकाज पूरी तरह राज्यपाल पर निर्भर नहीं है।